कलारी के सामने से कार चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:बियर लेने गए व्यक्ति की कार को पलभर में कलारी के सामने से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,वहीं पकड़ा गया आरोपी शातिर वाहन चोर निकला जिसके कब्जे से चुराई हुई सैंट्रो कार एवं जूपीटर वाहन भी जप्त किये गए।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना लार्डगंज में दिनांक 12-7-26 को संजय राहुल जैन उम्र 54 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 12-7-26 की रात 4-30 बजे रानीताल धोबीघाट की ओर से आगा चौक की ओर जा रहा था, उजारपुरवा मे अपनी सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 खडी कर बीयर लेने कलारी में गया था, चाबी कार में ही लगी थी। शराब दुकान से वापस आया तो देखा कि उसकी कार गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसकी सैंट्रो कार चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर 529/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
जीरो डिग्री में मिला आरोपी
वहीं गठित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जीेरो डिग्री के पास उक्त नम्बर की सैंटो कार में एक युवक दिखा है। सूचना पर तत्काल जीरो डिग्री के पास दबिश दी गयी जहॉ उक्त सैंट्रो कार खडी थी जिसमें बैठे युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम समीर डुमार उम्र 24 वर्ष निवासी उजारपुरवा हाल निवासी चांदमारी तलैया कांचघर घमापुर बताया जिससे कार के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त कार को कालारी से पास से चोरी करना स्वीकार किया जिसे थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर गोराबाजार क्षेत्र से एक जूपिटर वाहन चोरी कर अपने उजारपुरवा स्थित घर में छिपाकर रखना बताया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 तथा उजारपुरवा मे छिपाकर रखा जुपीटर वाहन जप्त किया गया । पतासाजी पर जूपीटर चोरी जाने पर थाना गोराबाजार में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 303(2)बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया।इसी प्रकार समीर डुमार के थाना लार्डगंज में 3 स्थाई वारंट लंबित होना पाये गये। आरोपी समीर को थाना लार्डगंज के अपराध क्रमांक 529/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा लंबित 3 स्थाई वारंटो मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना लार्डगंज में 14 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुये चुराई हुई कार एवं जूपीटर वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक पंकज, शुभम, आदर्श की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















