गुणवत्ता पूर्व शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा मे भी विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्कूलों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ व्यवसायिक शिक्षा की ओर भी बढ़ाया जाये जिससे विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सके!शिक्षा विभाग के द्वारा रोजगार मूलक कोर्स भी चलाये जा रहे है!
इसी तारतम्य मे शनिवार को सांदीपनि शासकीय स्कूल स्लीमनाबाद मै विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा द्वारा संचालित प्लंबिंग ट्रेड के विद्यार्थियों ने साई कंप्यूटर इंस्टिट्यूट स्लीमनाबाद का औद्योगिक भ्रमण किया! जहाँ प्राचार्य डी के ठाकुर की उपस्थिति में कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया! साथ ही आईसीटी लैब का भ्रमण कराया गया!जहाँ विद्यार्थियों को कृष्णा त्रिपाठी के द्वारा आईसीटी लैब भ्रमण के बारे मे फायदे बतलाये गए!कहा गया कि आईसीटी लैब से डिजिटल साक्षरता में वृद्धि, कंप्यूटर बिलिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी, प्लंबिंग डिजाइन सॉफ्टवेयर का प्रयोग,ऑनलाइन मापन तकनीक की समझ,रोजगार के भविष्य में बेहतर अवसर मिलते हैं!इसके अलावा विद्यालय में संचालित हैं ये ट्रेड- प्लंबिंग, बैंकिंग फाइनेंस , आईटीआई के बारे जानकारियां प्रदान की गईं!इसके अलावा विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का भ्रमण कराया गया! जहाँ चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं ओर चिकित्सा के क्षेत्र कैसे कैरियर बना सकते है उस संबंध महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए!इस दौरान शिक्षक अमन दुबे,पुष्पलता साकेत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














