तनावग्रस्त जीवनशैली से बिगड़ता है मानसिक स्वास्थ्य

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद मै उमंग केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता/संचालन परामर्शदाता अरविन्द कुमार बैरागी द्वारा की गई।कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,एएनएम, सीएचओ ओर आशा कार्यकर्ताओ नें हिस्सा लिया।

मनहित ऐप से हुआ स्व -मूल्यांकन ओर काउंसलिंग 

कार्यक्रम के दौरान विशेष कार्य करते हुए अस्पताल स्टाफ, शिक्षकों और काउंसलिंग के लिए आए शत-प्रतिशत (
बच्चों एवं किशोरों का मनहित ऐप के माध्यम से स्व-मूल्यांकन कराया गया। जिन विद्यार्थियों में तनाव या समस्या का स्कोर मोडेरेट सेवेरे’ पाया गया, उन्हें बेहतर उपचार व मार्गदर्शन के लिए जिला चिकित्सालय कटनी के ‘मन-कक्ष’ में रेफर किया गया तथा उमंग केंद्र की ओपीडी के बारे में जानकारी दी गई।

मानसिक स्वास्थ्य के 5 स्वर्ण मंत्र

परामर्शदाता अरविन्द कुमार बैरागी ने व्याख्यान देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का न होना नहीं, बल्कि अपनी क्षमता को पहचानना और तनाव का सामना करना है। उन्होंने युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य के 5 प्रमुख मंत्र साझा किए!बताया कि 80 फीसदी समस्याएं अपनों से बात करने से सुलझ जाती हैं,खेलने -कूदने से शारीरिक सक्रियता से 30 प्रतिशत अवसाद कम होता है, 8 घंटे की नींद से एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है, अच्छा खान -पान से संतुलित आहार से चिंता कम होती है,मोबाइल का उपयोग कम करें ओर रात में देर तक स्क्रीन देखने की आदत से बचें।

सामूहिक संकल्प ओर जागरूकता रैली

कार्यक्रम के अंत में रविन्द्र गर्ग के नेतृत्व में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की शपथ ली। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली भी निकाली गई।विशेषज्ञों ने आमजन को आपातकालीन स्थिति में टेली -मानस हेल्पलाईन नंबर 14416, मनहित ऐप और जस्ट एस्क’ चैटबॉट का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल समापन परअतिथियों ने उमंग केंद्र की सेवाओं की सराहना की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें