मन्नतों कलशों से जगमगा रहे देवी मंदिर,आदिशक्ति जगतजननी कीभक्ति मैं लीन श्रद्धालु

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– जगत जननी आदिशक्ति की पावन भक्ति का पर्व शारदेय नवरात्र चल रहा है।जहां भोर होते ही देवी-देवालयों मैं जल अर्पित करने, पूजा अर्चना करने भक्तो की भीड़ उमड़ रही है।पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जा रही है।देवी मन्दिरो मैं सुबह से लेकर शाम तक विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है।भक्तो के द्वारा देवी भगत,संकीर्तन पाठ,भजन मंडलियों के द्वारा रामायण पाठ सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है।

मन्नतों कलशों से जगमगाये देवी मंदिर

क्षेत्र के प्रसिद्ध खड़रा स्थित शारदा मंदिर,पहरुआ स्थित टिंशन माता मंदिर,स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मे भक्तो का तांता लग रहा है।शारदेय नवरात्र के अनुष्ठान जारी है।इन देवी मन्दिरो में 40 मनोकामना कलश स्थापित किए हैं,स्लीमनाबाद स्थित चंडी मंदिर मैं सुबह -शाम आरती होने के साथ देवी भागवत नवाहयज्ञ हो रहा है।भजन मंडली भजन पेश कर रही हैं। रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पूजा अनुष्ठान के लिए आ रहे हैं।खड़रा स्थित शारदा मंदिर में शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर विविध अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तों ने मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए हैं। पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। सुबह- शाम आरती एवं भजनों से माहौल धर्ममय है।वही पहरुआ स्थित टिंशन माता मंदिर मैं अष्टमी को हवन पूजन किया जाएगा।
वही देवी मन्दिरो के साथ घरो में शारदेय नवरात्र पर घट स्थापना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है।मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है।
साथ ही रात मे देवी पंडालो मे गरबा नृत्य की भी प्रस्तुतियाँ दी जा रही है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें