पानी मे स्मार्ट सतना के दावे,करोड़ों खर्च के बाद पहली ही बारिश में शहर बना ‘तालाब

इस ख़बर को शेयर करें

ननकू यादव सतना। शहर में बारिश ने स्मार्ट सिटी के उन तमाम दावों की पोल खोल दी है, जिनके नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। बुधवार तड़के से हुई मूसलाधार बारिश के बाद सतना के कई वार्डों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। कहीं सड़कें तालाब बनी नजर आईं तो कहीं नालियां उफनकर घरों और दुकानों में घुस गईं।
शहर में जगह-जगह लगे ‘स्मार्ट सतना’ के बड़े-बड़े बोर्ड अब जलभराव के बीच जनता को सवाल पूछते नजर आ रहे हैं—आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सतना इतना ‘स्मार्ट’ क्यों नहीं बन पाया कि बारिश का पानी ही शहर से बाहर निकल सके?स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था का यह हाल नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जिन सड़कों और क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावे किए गए थे, वहीं बारिश के बाद नागरिकों को पानी, कीचड़ और बदहाल सड़कों से जूझना पड़ रहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें