डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का हुआ आत्मीय स्वागत

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सोमवार को डुमना विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर लगभग 12.20 बजे मंडला जिले के टाटरी से हेलीकाप्टर द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल पहुँचे थे।मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना आगमन पर स्वागत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने किया।मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद 12.37 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ वायुयान से भोपाल रवाना हुए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















