धनंगवा हाई स्कूल में नशा मुक्ति,साइबर सुरक्षा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

इस ख़बर को शेयर करें

 

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद:, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर एवं कटनी के तत्वावधान में तथा सिहोरा एवं बहोरीबंद तहसील टीम के सहयोग से धनंगवा हाई स्कूल में नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने सहित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बारी-बारी से जागरूक किया।जागरूकता कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में नीतू शर्मा, जबलपुर संभाग अध्यक्ष सहित कटनी जिला टीम से सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष, अनिल हल्दकार जिला संयोजक, पुष्पलता काछी सहित संध्या काछी जिला उपाध्यक्ष तथा अरविंद हल्दकार जिला मीडिया प्रभारी कटनी उपस्थित रहे।साथ ही बहोरीबंद तहसील से महेंद्र हल्दकार तहसील अध्यक्ष तथा सिहोरा तहसील से मो. सईद तहसील अध्यक्ष, नवल सिंह राजपूत तहसील संरक्षक, राखी तिवारी तहसील अध्यक्ष (महिला),  शिवकुमार रजक तहसील उपाध्यक्ष एवं  नवल किशोर यादव तहसील मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य  राजकुमारी,  नितिन सोनी,देवेंद्र यादव एवं शेषनारायण पाटकर की भी उपस्थिति रही।जबलपुर से  सुरेश कुमार पांडे, जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष, पनागर तहसील अध्यक्ष  मंजू दुबे तथा कार्यकारिणी सदस्य  कृष्णकांति पांडे एवं  शिव प्रसाद दुबे उपस्थित रहे।विद्यालय की ओर से प्राचार्य रंजना कुररिया, विनोद कुमार दहायत,  आदित्य रुसिया,  शुभांक नायक,  प्रभात पुरी,  अंजना दाहिया एवं  माया विश्वकर्मा सहित शाला के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

वहीँ इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आयोजित नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।वहीं यूनाइटेड हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन के कटनी जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार हल्दकार जी ने भी ट्रस्ट के साथ मिलकर इस सामाजिक जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना समाजहित में उपयोगी पहल है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें