खितौला में वीडियो बनाने से मना करने पर युवक का अपहरण कर पीटा,जबरन छीने और एकाउंट मे डलवाये थे रूपयेे,6 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:वीडियो बनाने से मना करने पर युवक का अपहरण कर जमकर मारपीट की गई इतना ही नहीँ जेब मे रखे रुपये जबरन छीने और एकाउंट मे डलवाने वाले 6 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए छीने हुये नगदी रूपये मे से नगद 2600 रूपये, घटना मे प्रयुक्त 4 मोबाईल, 2 मोटर सायकिल, चाकू, बैल्ट जप्त करते हुए कार्यवाही की गई है।
यह है पूरा मामला
थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह ने बताया कि दिनांक 5-6-26 की रात मोह. सोहेल रंगरेज उम्र 23 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिहोरा ने लिखित शिकायत की कि वह लोडिंग आटो चलाने का काम करता है दिनांक 3-6-26 को रात लगभग 11 बजे अपनी लोडिंग आटो को बस स्टेण्ड खितौला में खडी करने गया था जहां उसका दोस्त अमन कोरी अपनी बहन के साथ खड़ा था तभी एक मोटर सायकल में लखराम मोहल्ला खितौला के विक्की उर्फ विकास कोल, ओम कोल एवं आशू कुम्हार आये वीडियो बनाने लगे , अमन की बहन ने वीडियो बनाने से मना किया तो विवाद करने लगे ओम कोल वीडियो बना रहा था जिसे उसने भी वीडियो बनाने से मना किया तो उसके साथ गाली गलोज करते हुये तीनों मोटर सायकल में बैठकर चले गये तथा कुछ देर बाद एक मोटर सायकल में विक्की उर्फ विकास कोल, ओम कोल एवं आशु कुम्हार तथा काले रंग की स्पेलेण्डर मोटर सायकल में लखराम मोहल्ला निवासी अजीत कोल, दीपक कोल, सज्जू कोल, आये और सभी लोग बोले कि वीडियो बनाने से मना क्यों कर रहे थे इसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुये उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं उसे अजीत कोल की मोटर सायकल में बीच में जबरदस्ती बैठालकर स्टेडियम लेकर गये तथा सभी ने गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट की फिर जबरदस्ती अजीत कोल की मोटर सायकल में बीच में बैठालकर उसे लखराम मोहल्ला तरफ ले गये वहां पर दीपक कोल उतर गया और लखराम मोहल्ला निवासी 16 वर्षिय किशोर, अजीत कोल की मोटर सायकल में पीछे बैठ गया और उसे सभी ने कृषि उपज मंडी पहरेवा खितौला ले जाकर हाथ मुक्कों से मारपीट किये अजीत ने उसके साथ बेल्ट से मारपीट कर हाथ, पीठ, कनपटी में चोटें पहुॅचाई, विक्की उर्फ विकास कोल ने चाकू निकालकर उसे डराया धमकाया एवं मारपीट करते समय का वीडियो विक्की कोल ने अपने मोबाइल से बनाया तथा उसके जेब में रखे 2 हजार 600 रूपये अजीत कोल ने निकालकर छीन लिये, सभी उसे छोड़ने के लिये उससे 10 हजार रूपये की मांग करने लगे, रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिये, उसने अपनी मॉ शबाना बी के मोबाइल पर बात की फिर मॉ ने छोटे भाई शोएब से बात करवाई उसने शोएब से पैसा बुलवाया,उसका भाई शोएब मंडी खितौला आया और पूछा कि पैसे किसके मोबाइल में डालना है तो सभी दीपक कोल के फोन पे पर पैसे डालने के लिये बोले, उसके भाई ने दीपक के फोन पे के माध्यम से दीपक कोल को 6 हजार रूपये ट्रांसफर किये वह अपनी जान बचाकर कृषि उपज मंडी का बाजू वाला गेट कूदकर भागकर घर आ गया कुछ देर बाद उसका भाई शोएब भी अपनी जान बचाकर घर आकर बताया कि उसके साथ भी सभी गलौज कर मारपीट किये हैं। लिखित शिकायत पर सभी सातों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 164/2026 धारा 140(2), 310(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकात शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा आदित्य सिंघरिया (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी (1) अजीत कोल पिता राजेश कोल उम्र- 22 साल निवासी- वार्ड नं. 14 लखराम मोहल्ला खितौला थाना खितौला (2) दीपक कोल पिता रमेश कोल उम्र- 25 साल निवासी- वार्ड नं. 13 खितौला (3) विक्की उर्फ विकास कोल पिता गुड्डू कोल उम्र- 19 साल निवासी- वार्ड नं. 14 लखराम मोहल्ला खितौला (4) ओम कोल पिता नरेश कोल उम्र- 19 साल निवासी- वार्ड नं. 14 लखराम मोहल्ला खितौला (5) आशू कुमार पिता प्रेमलाल कुम्हार उम्र- 20 साल निवासी- वार्ड नं. 14 लखराम मोहल्ला खितौला (6) संजू कोल पिता सुनील कोल उम्र- 19 साल निवासी- वार्ड नं. 14 लखराम मोहल्ला खितौला को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ करने पर अजीत ने घटना करना स्वीकार करते हुये छीने हुये रूपयों मे से 2 हजार रूपये विक्की, आशु, ओम एवं 16 वर्षिय साथी को देना तथा शेष 600 रूपये स्वयं रखना तथा बैल्ट से मारपीट करना स्वीकार करते हुये दीपक के मोबाईल मे 6 हजार रूपये प्राप्त करना बताये। आरोपियों के कब्जे से छीने हुये नगदी रूपये मे से नगद 2600 रूपये, घटना मे प्रयुक्त 4 मोबाईल, 2 मोटर सायकिल, चाकू, बैल्ट जप्त करते हुये सभी आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियो को पकडने मे थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश दुबे, आरक्षक जितेन्द्र, चंदन, मयंक, परम, राजेश एवं राकेश मरकाम की सराहनीय भूमिका रही
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















