मध्यप्रदेश में कैसे होगी खेती लाभ का धंधा ? सिहोरा में सातवे आसमान पर किसानों का आक्रोश  

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:खेती को मध्यप्रदेश सरकार लाभ का धन्धा बता रही है,तो वहीं दूसरी तरफ किसानों का आरोप है की सरकार ने बिद्युत वितरण कंपनी को खुले आम लूटने की छूट भी दे रखी है।आरोप है की दैनिक उपयोग की अत्यन्त आवश्यक विधुत वितरण का व्यवसायीकरण कर कंपनी द्वारा आम उपभोक्ता से नियम विरूद्ध अनाप शनाप बिल बसूला जा रहा है।

यह है मामला 

ताजा मामला सिहोरा नगरपालिका क्षेत्र अन्तर्गत कृषि पंप उपभोक्ताओं का प्रकाश में आया है।जहां घरेलु फीडर के उपभोक्ता की तरह पम्प उपभोक्ताओ के कनेक्शन में मीटर लगाकर मासिक बिल भेजना शुरु कर दिया ।जिसके कारण एक से दो एकड़ के किसान का मासिक बिल 8 से 12 हजार तक आ रहा है जबकि अपने आपको किसानों की हितेषी बताने वाली सरकार सब्सिडी देने का दावा करते हुऐ पंप उपभोक्ता से 6 माह का मात्र 1800 ₹ बिल लेकर वाहवाही लुट रही है।

लगे ये आरोप

आरोप है की सिहोरा क्षेत्र के कृषि पंप उपभोक्ता किसानो का कुछ समय से कृषि पंपों के बिजली बिलों में असामान्य एवं अत्यधिक वृद्धि हो रही है। पूर्व में कृषि पंपों के बिल 6 माह की अवधि में एक बार प्राप्त होते थे, जिनकी राशि सामान्यतः सीमित रहती थी। किन्तु वर्तमान में किसानों को प्रतिमाह ₹8000 से ₹12000 अथवा उससे अधिक राशि के बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे किसानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।विधुत विभाग के अधिकारियों का कहना है की उक्त किसानों के पम्प कनेक्शन घरेलु 24 घन्टे वाले फीडर से है इसलिए मीटर की रिंडिग के अनुसार बिल आ रहे हैं।

किसानों की दो टूक

किसानों का कहना है की उन्होंने कृषि पम्प का कनेक्शन लिया है विधुत कंपनी को एग्रीकल्चर फीडर से कनेक्शन देकर नियमानुसार शाशन द्वारा निर्धारित पम्प उपभोक्ता का बिल लिया जाना चाहिए।फीडर सेपरेशन की नाकामी का लोड किसानों पर डालकर विधुत कंपनी किसानों को खुले आम लूट रही है,एग्रीकल्चर फीडर में 10 घन्टे विधुत प्रदाय की जाती है तथा विधुत विभाग ने 24 घन्टे वाली लाईन से कनेक्शन दिये है तो यह विभाग की ग़लती है इसका खामियाजा किसान क्यो भुगतेगा ?

किसानों ने किया विधुत मंडल में हंगामा

एक से दो एकड़ के किसानों के मोबाइल में जब 8 से10 हजार मासिक बिल का मैसेज आया तो किसानो ने विधुत मंडल पहुंचकर हंगामा खडा़ कर दिया।किसानों के समर्थन में पुर्व विधायक दिलीप दुवे ने अधिकारियों से दो टुक शव्दो में कहा की सोमवार तक किसानों की समस्या का निराकरण करें नहीं तो किसानो को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ये रहे उपस्थित इस अवसर पर पुर्व विधायक दिलीप दुवे प्रकाश कुररिया संदीप व्योहार श्याम यादव डव्वु खरें पद्माकर तिवारी सुबोध दुवे पवन पाण्डे अजय ठाकुर शंभु पटेल संदीप पटेल किशोरी विश्वकर्मा सुधीर कुररिया आदी उपस्थित रहे

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें