कूटरचित तरीके से आदिवासी की भूमि की करायी गईं रजिस्ट्री,शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ,तहसील स्लीमनाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ा मे एक आदिवासी की जमीन को कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश मे आया है!
शिकायतकर्ता कृष्णकुमार दुबे क़े द्वारा तहसीलदार, एसडीएम सहित कलेक्टर को शिकायत कर जाँच की मांग भी की गईं!
लेकिन शिकायत क़े वाबजूद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें है!शिकायत क़े माध्यम से बताया गया कि स्लीमनाबाद तहसील क़े पटवारी हल्का न. 71 ग्राम भेड़ा में स्थित खसरा न. 483 एक ज़मीन जो की एक गरीब आदिवासी को सरकार ने पशु पालन घास/ चारे के लिए दी थी!उक्त ज़मीन को कटनी निवासी भू माफिया विनोद तिवारी पिता जागेश्वर तिवारी द्वारा कूट रचित तारीके से फर्जी एवं ग़लत जानकारी देकर अधिकारियों को गुमराह कर अपने नाम मे रजिस्ट्री करा ली!उक्त ज़मीन का कुछ भाग राष्ट्रीय राजमार्ग मे अधिग्रहण हुई जिसका मुआवजा भी विनोद तिवारी द्वारा ले लिया गया जो उस गरीब आदिवासी को मिलना था!गौरतलब है कि भू राजस्व 165 (ख)7 के अंतर्गत घास/चारा वाली ज़मीन की रजिस्ट्री /नामांतरण करना कानूनी अपराध है व पहले जो रजिस्ट्रियां ऐसी हुए थी उन्हें निरस्त भी किया गया था!परंतु इस ज़मीन को कूटरचित तरीके से नामांतरण कराया गया, शिकायत क़े वाबजूद भी राजस्व विभाग क़े अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें है!जिस कारण भू -माफिया विनोद तिवारी क़े हौसले बुलंद है ओर अब उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जिससे गरीब परिवार काफ़ी परेशान है!गरीब आदिवासी को हक दिलाने भेड़ा निवासी समाज सेवी कृष्ण दत्त दुबे ग्राम ने कलेक्टर को शिकायत की थी!जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को जाँच कर कार्रवाई क़े लिए आदेशित किया था!लेकिन उक्त मामले मे तहसीलदार व एसडीएम बहोरीबंद क़े द्वारा कोई रूचि नहीं दिखाई गईं!बल्कि जानकारी लेने पर अधिकारियो द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा है!ऐसे में भू -माफियों को संरक्षण देने मे अधिकारियो संलिप्तता साफ़- साफ़ दिखती है!
जिस कारण शिकायतकर्ता समाज सेवी कृष्ण दत्त दुबे बहुत परेशान है एवं लगातार अपमानित हो रहे है!शिकायत कर्ता ने बताया कि अधिकारियो क़े ध्यान न देने से गरीब आदिवासी का परिवार आत्मदाह करने को विवश होगा!
इनका कहना है – श्लोक वाइकर एसडीएम बहोरीबंद
उक्त मामला मेरे संज्ञान मे नहीं है, क्योंकि मे दो माह पहले ही बहोरीबंद एसडीएम का पदभार ग्रहण किया है!उक्त मामला दो दिन पहले ही मेरे संज्ञान मे आया है!मामले की जाँच क़े लिए तहसीलदार स्लीमनाबाद को आदेशित किया गया है!जाँच मे जो स्थिति सामने आयेगी उसी अनुरूप वैधानिक कार्रवाई की जायेगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















