भक्ति की आस्था से सरोबोर हुआ सिंहवाहिनी मंदिर

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- स्लीमनाबाद नगर स्थित मां सिंहवाहिनी मंदिर मे सोमवार को भक्ति की आस्था का सरोबोर नजारा देखने को मिला जो अद्भुत था।अवसर था मां सिंहवाहिनी के 31 वे स्थापना दिवस का।सिंहवाहिनी महिला मंडल की सदस्यों  के द्वारा मां सिंहवाहिनी का 30 वां स्थापना दिवस भव्यता व धूमधाम से मनाया गया।स्थापना दिवस को जन्मदिवस के रूप मे सेलिब्रेट किया गया।स्थापना दिवस की बेला पर प्रात 9 बजे  वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक-पूजन किया गया।व 12 बजे रामचरित मानस पाठ आयोजित हुआ।शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई।पहली बार मां सिंहवाहिनी को नगर भ्रमण कराया।शोभायात्रा मै जय जगत जननी के जयकारे गूंज रहे थे।साथ शाम 6 बजे महाआरती की गई।फिर रात 8 बजे स्थापना दिवस को जन्मदिवस के रूप मे सेलिब्रेट किया गया जिसका सिलसिला देर रात चला।
सेलिब्रेट के दौरान ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्तिमय गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां महिलाओं ने दी।

सिंहवाहिनी मां के स्थापना दिवस के साथ

साथ ही रसिक बिहारी जू का भी 21 स्थापना दिवस मनाया गया। भगवान बांके बिहारी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।महिलाओं के द्वारा 56 प्रकार का भोग बांके बिहारी को अर्पित किया गया ।
महिलाओं के द्वारा मंगलमय गीत गाये व नृत्य भी किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर मुंह मीठा करते हुए स्थापना दिवस का आनंद उठाया।
इस दौरान पंडित दिलीप पौराणिक,जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, बृजेश दुबे,नरेंद्र दुबे,जयदीप त्रिपाठी,गणेश त्रिपाठी,कार्तिक त्रिपाठी,नितिन अग्रहरि, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या मै श्रद्धालुओ की उपस्थिति रही।


इस ख़बर को शेयर करें