श्री राम महिला मानस मंडल ने बाजनामठ में किया विशाल भंडारा
(दीपांशु शुक्ला) जबलपुर : श्री राम महिला मानस मंडल के तत्वावधान में विगत दिवस तिलवारा रोड संग्राम सागर स्थित बाजना मठ मे विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ आषाढ़ माह के प्रथम शनिवार को बाजार मठ परिसर में भंडारे का आयोजन श्री राम महिला मानस मंडल संजीवनी नगर की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे श्रीमती ज्योति जादौन के नेतृत्व में विशाल भंडारे के आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बाबा भैरवनाथ की पूजन, अर्चन, दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजना मठ विश्व भर के असंख्य भक्तों की आस्था का केंद्र है आप बाजना मठ परिसर में साइंस 7:00 बजे से शुरू हुए मंडारे में पहुंचकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री राम महिला मानस मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे,ज्योति जादौन,किरण ठाकुर, आकांक्षा ठाकुर, गुड़िया गढ़वाल, कल्पना तिवारी, अरुणा शर्मा, अनीता नामदेव, ममता सोनी, साधना राठौर, विनीता राजपूत के साथ ही विशिष्ट अतिथियों में वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह तोमर, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, डॉक्टर अरुण मिश्रा संवाददाता दीपांशु शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।