कांवड़ में जल नहीं वृद्धजन और दिव्यांगों के ज्ञापन लेकर निकला कलयुग का श्रवण कुमार

राजेश मदान बैतूल। श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ में जल भरकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने निकलते है लेकिन बैतूल में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसे देख लोग द्रविभूत हो गए। कलयुग का एक मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार कांवड़ में जल नहीं बल्कि हजारों वृद्धजनों, दिव्यांगों, विधवाओं की पीड़ा के ज्ञापन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। और 10 साल से 600 रुपए प्रतिमाह की पेंशन में बढ़ोतरी नहीं होने और कई बार 4 से 6 महीने की देरी से राशि मिलने से नाराज बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बुधवार को कलेक्टर से गुहार लगाई। अटल मानव समस्या निवारण समिति के बैनर तले राजेंद्र सिंह चौहान केंडू बाबा के नेतृत्व में पेंशनधारी शिवाजी चौक से पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि पेंशनधारी श्रवण कुमार की तरह अपने साथ एक कावड़ लेकर चल रहे थे, जिसे ज्ञापन की प्रतियों से सजाया गया था। कब आओगी पेंशन, कहीं देर न हो जाए जैसे मार्मिक गीतों के बीच प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सामान्य पेंशन 2 हजार और दिव्यांग महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की पेंशन 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन मात्र 600 रुपए प्रतिमाह पर रुकी हुई है। बढ़ती महंगाई के दौर में इतनी राशि में घर चलाना, दवाइयां खरीदना और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन ही जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है, लेकिन राशि में लंबे समय से कोई वृद्धि नहीं की गई है। समिति ने सरकार से मांग की कि सामान्य पेंशन को बढ़ाकर 2 हजार रुपए तथा दिव्यांग महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए 3 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए।
पेंशन की राशि समय पर नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रदर्शनकारियों ने प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि वर्तमान में पेंशन 4 से 6 महीने की देरी से मिल रही है। इससे पहले से आर्थिक संकट झेल रहे हितग्राहियों को और परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि लाड़ली बहना योजना की तरह पेंशन की राशि भी हर माह एक निर्धारित तिथि पर सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की जाए, ताकि उन्हें राशि के लिए इंतजार और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन के साथ हस्ताक्षरित आवेदन और पेंशनधारियों की सूची भी प्रस्तुत की गई। इस मुहिम में पुन्नालाल पवार, शिव प्रसाद चौबे, सुमति साहू, कान्ता, अजय बड़ोदे, ज्योति बड़ोदे, दिलीप, जमुना, सुमति बड़ोदे, लक्ष्मीनारायण सोनकुंवर, रामदयाल साहू, राजेश पाटिल, सुमन सुरे, आयुष राठौर, ऋषभ, मन्नू सिंह ठाकुर, आशा ठाकुर, अमर सिंह तोमर, पुष्पा ठाकुर, नागोराव और उमा बाई सातपुते शामिल रहे।
इसके अलावा बाबूराव सोनी, कुसुम बाई, कुसमा बाई, सुरी बाई शेण्डे, गोपाल पाटेकर, मंदा कनोजे, रोशन बोरवार, कला बाई पवार, सुमन मिश्रा, परसराम मालवीय, अन्नपूर्णा कुरवाडे, पूनम धुर्वे, चंद्रकला उइके, चेती उइके, सन्नू इड़पाचे, जामवंती बाई, गोपाल पाठिया, दिनेश खंडारे, प्रकाश पवार, सुधा खंडारे, गीता बाई और रुक्मणी विश्वकर्मा ने भी प्रदर्शन में उपस्थित होकर पेंशन वृद्धि की मांग का समर्थन किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















