जल के संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया श्रमदान, ग्राम लिगरी मै तालाब एवं घाट की साफ-सफाई

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – विकासखंड बहोरीबंद में म.प्र. जन अभियान परिषद जिला कटनी द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लिगरी तथा नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम लिगरी के तालाब एवं घाट की साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया गया।कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से तालाब में फैले कचरे एवं प्लास्टिक को एकत्रित कर हटाया। साथ ही घाट की साफ-सफाई की गई। समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा तालाब की मेड़ की सफाई एवं गहरीकरण कराया गया। साथ ही घाट की पुताई कर आकर्षक नारे लेखन भी किया गया।
जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब ग्राम की अमूल्य धरोहर है, इसमें कचरा एवं प्लास्टिक न डालें, क्योंकि इससे जल प्रदूषित होता है। सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में “पानी जीवन का आधार है, इसे हम करें न बेकार” जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।कार्यक्रम समापन में सुखदेव सोनी द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान ग्राम सरपंच सुखचैन बाई राजपाल, ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी रविंद्रनाथ झारिया, परामर्शदाता विनोद सिंह, सुखदेव सोनी, रणधीर सिंह, प्रहलाद कुशवाहा, सीएमसीएलडीपी छात्र द्विवेंदू यादव, वीरेंद्र सिंह परस्ते, इंद्रजीत सिंह, अभिलाष चक्रवर्ती, आनंद चौधरी, लोके चौधरी सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें