जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा मै करें पूर्ण

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :जनपद पंचायत सभागार में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न शासकीय कार्यों, निर्माण कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति विस्तार से समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान जल गंगा अभियान के तहत विकासखण्ड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा के श्रमिकों की केवाईसी अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर शत् प्रतिशत करने के भी निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन योजना की ग्राम पंचायत वार समीक्षा करते हुए उन्होंने गर्मी में लोगों को योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए।जनपद सीईओ ने मनरेगा और अन्य शासकीय योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने शासकीय कार्य में कम प्रगति से संबंधित पंचायत कर्मियों को कार्यों में लापरवाही न बरतनें और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर देने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणधीन आवासों को तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया।मासिक समीक्षा बैठक में एपीओ मूलचंद पटेल,सहायक यंत्री अरविंद पटेल,पंचायत इंस्पेक्टर मोहन सिंह, उपयंत्री सुशील साहू, नीरज तंतुवाय,पंकज शुक्ला,आर के पटेल,स्वच्छता समन्वय नवीन साहू , पीसीओ श्याम लाल गौंटिया, राकेश रजक एवं सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायकों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















