सिद्दान्त जैन का डीएफओ पद पर चयन, स्लीमनाबाद का नाम किया गौरवन्वित

इस ख़बर को शेयर करें

 

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ) :स्लीमनाबाद नगर क़े प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सुधीर जैन क़े सुपुत्र सिद्दान्त जैन का डीएफओ पद पर चयन हुआ हैं!सिद्दान्त जैन ने यूपीएससी परीक्षा मे 42वी रैंक हासिल कर डीएफओ पद पर चयनित हुए!सिद्दान्त जैन ने डीएफओ पद पर चयन होकर स्लीमनाबाद का नाम गौरवन्वित किया!

नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 

सिद्दान्त जैन का डीएफओ पद पर चयन होने क़े बाद सोमवार को अपने गृह ग्राम स्लीमनाबाद आगमन हुआ!जहाँ स्लीमनाबाद तिराहा पर उनका ढ़ोल नगाड़ो, आतिशबाजी के फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया!उपस्थित जनमानस ने सिद्दान्त जैन की इस उपलब्धि पर उन्हें फूल माला पहनाकर बधाइयां दी!स्वागत जुलूस स्लीमनाबाद तिराहा से प्रारम्भ होकर जैन मंदिर पहुँचा!जहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई!इसके बाद सिद्दान्त जैन घर पहुंचें जहाँ उनकी भव्य अगवानी की गई!इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, रवि दुबे, गणेश तिवारी,सुनील गुप्ता, सतीशचंद्र जैन,श्रेयांश जैन,संजय जैन, संदीप जैन, बबला जैन, मयूर जैन,पप्पू जैन, संस्कार जैन,सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें