स्नातक व स्नाकोत्तर मैं दाखिले के लिए सीएलसी का दूसरा चरण शुरू

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ;उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। सीएलसी का दूसरा चरण चल रहा हैं जिसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की आखिरी तिथि 15 जुलाई है। इसके बाद विद्यार्थियों को पंजीयन का अवसर नहीं मिल पाएगा और न ही दाखिला प्रक्रिया में वे शामिल हो पाएंगे! पूर्व में निर्धारित समय-सारणी अनुसार 15 जुलाई तक प्रतिदिन शाम तीन बजे तक पंजीयन /विकल्प चयन कर सकेगा!तत्पश्चात् हेल्प सेंटर द्वारा चार बजे तक प्राप्त आवेदनो का सत्यापन किया जायेगा!शाम पांच बजे आवंटन जारी किया जायेगा!आवंटन जारी होने के दूसरे दिन 4 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा!प्रवेश शुल्क जमा न करने की स्थिति मैं प्रवेश मान्य नहीं होगा!रिक्त सीटों पर विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय मैं उपस्थित होकर ई -प्रवेश पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी अभिषेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में स्नातक व स्नाकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया का सीएलसी दूसरा चरण 1 जुलाई से प्रारंभ जो 15 जुलाई तक चलेगा ।स्लीमनाबाद महाविद्यालय मे स्नातक कला संकाय के लिए 300 सीटे आवंटित थी जिस पर अभी तक 146सीटे ही पूरी हुई है शेष 154 सीटे खाली पड़ी हुई है जिनपर एडमिशन होना है!ठीक इसी तरह बीएससी के लिए 200 सीटों मे से 54 एडमिशन हुए ओर 146 सीटे खाली है!बी काम मे 50 सीटों मे से 7 सीटों पर ही एडमिशन हुए!इसके साथ ही स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष मे 120 सीट के लिए 5 एडमिशन ओर स्नाकोत्तर द्वतीय वर्ष मैं 120 सीट के लिए 49 एडमिशन हुए हैं!रिक्त पड़ी सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं!
महाविद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया हैं कि 15 जुलाई से पहले एडमिशन ले, क्योंकि आगे विभाग द्वारा डेट बढ़ाई जाती हैं नहीं कुछ कह पाना संभव नहीं हैं!
इनका कहना है – डॉ सरिता पांडेय प्राचार्या
दाखिला प्रक्रिया का निर्णय उच्च शिक्षा विभाग लेता है। अभी प्रक्रिया चल रही है।
आगे एडमिशन के लिए तिथि बढ़ेगी या नहीं इस विषय मैं कुछ कह पाना संभव नहीं हैं!स्नातक व स्नाकोत्तर के लिए सीएलसी दूसरे चरण के तहत
एडमिशन प्रक्रिया चल रही है!
साथ ही महाविद्यालय में अध्यापन कार्य भी शुरु हो गया है। छात्र -छात्राये महाविद्यालय आकर कक्षाओ मे उपस्थित होवें ओर अध्ययन कार्य करें!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















