जेल में पाठशाला,बंदियों को किया जा रहा साक्षर

जबलपुर:सब जेल सिहोरा में इस समय ज्ञान की गंगा”बह रही है, सब जेल सिहोरा में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने के लिये संकल्पित जेलर दिलीप नायक के विशेष प्रयास से स्वयंसेवी संस्था गुड न्यूज सर्विस सोसाइटी भोपाल द्वारा अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जेल में संस्था के शिक्षक एनी जार्ज द्वारा नियमित कक्षाएं लगायी जा रही हैं जिसमें निरक्षर बंदियों को साक्षर किया जा रहा है। जेलर दिलीप नायक द्वारा बताया गया कि 17 फरवरी 2026 से शुरू साक्षरता कार्यक्रम से 31 मार्च 2026 तक 20 निरक्षर बंदियों को साक्षर किया गया जो वर्तमान में निरन्तर जारी है जो नये बन्दी जेल प्रवेश के समय निरक्षर आते हैं उन्हें जेल से साक्षर करके रिहा किया जा रहा जिससे बंदियों में उत्साह है एवं जेल में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















