सिहोरा अध्यक्ष शरद सेठ और महासचिव का हुआ सम्मान

जबलपुर। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है कोई भी आधार चार स्तंभों पर टिका होता है तीन पायों पर संभव नहीं है। पत्रकारिता के सामने वास्तव में चुनौतियां हैं जिनका पत्रकार सामना करते हैं हर परिस्थिति में हम पत्रकारों के सहयोग के लिए तत्पर हैं। उक्त बातें पत्रकार कल्याण परिषद के सतना में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद गणेश सिंह ने कहा कि ऐसे अधिवेशन पत्रकारों के अनुभवों विचारों तथा चुनौतियों को साझा करने के साथ पत्रकारिता की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए सार्थक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सतना में आयोजित पत्रकार कल्याण परिषद के कार्यक्रम और ऐसे प्रयासों की सराहना की l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक बेदान्ती त्रिपाठी ने पत्रकारों को विज्ञापन देकर उनकी स्थिति मजबूत करने की बात कही है तो हम सभी चाहते हैं कि सार्थक और वास्तविक पत्रकारिता मजबूत हो इसके लिए पत्रकारों को विज्ञापन मिलना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब मैं महापौर बनकर गया तो पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखबारों को विज्ञापन देने की जो सूची मेरे सामने आई उसमें सतना के 268 अखबारों के नाम थे। जिन्हें मैंने कभी देखा भी नहीं और न ही नाम सुना वह भी विज्ञापन मांगने की सूची में शामिल थे। मैंने 200 नाम उस सूची से काटे और यह निर्देश दिया कि इन लोगों से इनके आधार कार्ड और आई डी मंगवा लें और यदि वास्तव में अखबार छपते हैं और चैनल चलते हैं तो इन्हें विज्ञापन दिया जाएगा।ऐसी विषम परिस्थितियां वास्तविक पत्रकारों के मार्ग में बाधक हैं। उन्होंने कहा विज्ञापन मिलना चाहिए लेकिन जो वास्वत में अखबार या चैनल अस्तित्व में हैं।
पूर्व महापौर ममता पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों की मदद सभी को करना चाहिए दिन-रात मेहनत करके वह जनता के हित में अपना फर्ज निभाते हैं उनको हम सबके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मेरे पास आय का कोई साधन नहीं है सिर्फ पतिदेव की पेंशन है लेकिन मैं उसी में परिवार का खर्च समाज के खर्च पूरे करती हूं और पत्रकारों के लिए भी सहयोग की भावना रखती हूं और जितना जहां संभव हो सकता है मदद भी करती हूं।राष्ट्रीय प्रभारी सैयद महमूद अली चिश्ती ने कहा कि पत्रकारिता कठिन दौर में चल रही है इसमें पत्रकारों को समाज के हर वर्ग के सहयोग की आवश्यकता है और पत्रकारों को भी अपनी गतविधियां इस तरह रखनी चाहिए कि समाज के कोई भी व्यक्ति सहयोग करने में कष्ट न महसूस करे। पत्रकार कल्याण परिषद नैतिकता के साथ स्वच्छ पत्रकारिता की दिशा में पत्रकारिता की स्थापना और चलन के लिए प्रयासरत है।
पत्रकार कल्याण परिषद संचालन समिति के अध्यक्ष मो. नईम खान ने पत्रकार कल्याण परिषद के उद्देश्य बताते हुए सभी से अपने लक्ष्य के अनुरूप पत्रकारिता करने का आह्वाहन किया l कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मान किया गया तथा सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों का भी सम्मान किया गया lसंगठन के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मो. नईम खान को संचालन समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। पत्रकार कल्याण परिषद की सक्रियता के सदस्यों एवं पदाधिकारियों में कर्तव्य बोध के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण परिषद के संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। उक्त संचालन समिति नीति और कार्ययोजनाओं का निर्धारण कर उनके संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी इससे संगठन में सक्रियता के साथ-साथ अपनी गतविधियों कइसी उद्देश्य से संचालन समिति के गठन की घोषणा की गई और इस संचालन समिति का अध्यक्ष मो. नईम खान (पूर्व राष्ट्रीय संयोजक) को बनाया गया। इस समिति ने कम से कम 10 और अधिकतम 15 सदस्य होंगे जिसका नेतृत्व संचालन समिति के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा l अधिवेशन अवसर पर रामबाबू सिंह परिहार को पत्रकार कल्याण परिषद मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ श्री परिहार पर संगठन के सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह अपने दायित्व का पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
लोकतंत्र की अंतिम आशा पत्रकारिता है: बेदान्ती
कार्यक्रम के आयोजक बेदान्ती त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का हर व्यक्ति जब सभी प्रयासों से निराश हो जाता है तब वह अपनी समस्या के निदान की उम्मीद लेकर पत्रकार के पास आता है कि उसकी समस्या और उसकी पीड़ा को पत्रकार सार्वजनिक करेगा तो शायद कहीं से उसे न्याय मिल पाए। लेकिन बात जब पत्रकार की होती है तो वह हमेशा अपनी हर समस्या में अकेला खड़ा होता है, और उसमें भी अनेक प्रश्न चिन्ह लपेेटे हुए है। पूंजीवाद का पत्रकारिता पर कब्जा है इसलिए सामान्य पत्रकार पूरी तरह से निरीह बन चुके हैं। बड़े-बड़े पूंजीपति अपना धन लगाकर पत्रकारिता नहीं व्यवसाय स्थापित करते हैं और फिर उससे लाभ अर्जित करने का प्रयास करते हैं। स्वाभाविक सी बात है जो व्यक्ति बड़ी पूंजी किसी कारोबार में लगाएगा तो वह उससे लाभ के लिए ही प्रयास करेगा ऐसी परिस्थिति में इन संस्थानों में काम करने वाले लोग पत्रकार नहीं बल्कि कर्मचारी होती है। और कर्मचारी किसी सिद्घांत, मिशन और अपने विवेक पर समाज कल्याण और राष्ट्र भक्ति के लिए काम नहीं करता बल्कि अपने वह स्वामी के लिए लाभ और संतुष्टि के लिए समर्पित होता है।अब पत्रकारिता मिशन और सिद्घांत की हम आशा करते हैं, समाज के पीडि़त अंतिम व्यक्ति की आवाज शिखर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्रकार विपन्नता और साधन विहीन परिस्थितियों में इसे कैसे पूरा करे इस बात पर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों से ईमानदारी के साथ अपनी शक्ति के प्रदर्शन की भी जरूरत बताई।कार्यक्रम में मुख्य अतिति मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर शुक्ल, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रभारी सैयद महमूद अली चिश्ती, पत्रकार कल्याण परिषद संचालन समिति के अध्यक्ष मो. नईम खान, प्रदेशाध्यक्ष रामबाबू सिंह परिहार, सतना के समाजसेवी संजय कापड़ी, समाजसेवी मनोहर वाधवानी, राजनारायण सिंह, सक्रिय पत्रकार भीम व्यास, अवधेश पटेल, मंडला अध्यक्ष अजीत पटेल, जबलपुर अध्यक्ष अतुल सक्सेना, सिहोरा अध्यक्ष शरद सेठ, महासचिव विजय तिवारी को सम्मानित किया गया।
पदाधिकारियों का चयन: नई जिम्मेदारियां
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मो. नईम खान को पत्रकार कल्याण परिषद संचालन समिति का सर्व सम्मत्ति से अध्यक्ष घोषित किया गया। मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रामबाबू सिंह परिहार उपस्थित सभी सदस्यों की मंशानुरूप प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए।पन्ना जिला कार्यकारिणी भंग कर संगठन के वरिष्ठ और निष्ठावान साथी प्रेम नारायण शर्मा को पन्ना जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। अमानगंज तहसील अध्यक्ष के रूप में युवा पत्रकार राजदीप गोस्वामी को चुना गया। छतरपुर जिला अध्यक्ष के रूप में सभी ने गजेन्द्र साहू पर विश्वास व्यक्त किया उन्हें छतरपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की गई कि वह अपने प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा तथा तीव्रगति प्रदान करेंगे। इसी क्रम में बिजावर तहसील का अध्यक्ष अनिल अवस्थी को बनाया गया।निष्क्रिय शहडोल संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए संगठन के वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारी मनोज गुप्ता को प्रभारी बनाया गया तथा उन्हें यह अधिकार दिया गया कि शहडोल संभाग कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी का वह गठन करें। रीवा संभागीय कार्यकारिणी भी भंग की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















