जिला सहकारी बैंक एवं नाबार्ड की समीक्षा बैठक,ऋण वितरण के साथ वसूली में भी लाएं तेजी,कलेक्टर

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं नाबार्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋण वितरण, ऋण वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि केवल ऋण वितरण बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के साथ ऋणों की समयबद्ध वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को कार्ययोजना तैयार कर लंबित ऋणों की प्रभावी वसूली करने तथा बड़े बकायादारों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।बैठक में समितियों पर बकाया ऋण एवं वसूली की स्थिति की जानकारी बैंक अधिकारियों ने दी । इस पर कलेक्टर ने बैंक शाखावार सबसे बड़े डिफॉल्टरों की जानकारी लेते हुए पूछा कि उनके विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई है तथा वसूली की वर्तमान स्थिति क्या है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बड़े बकायादार के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर नियमित निगरानी की जाए और वसूली अभियान में तेजी लाई जाए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया ऋण मामलों में मूलधन एवं ब्याज का पृथक-पृथक विवरण तैयार किया जाए, ताकि वास्तविक बकाया राशि का सही आकलन कर प्रभावी वसूली रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने पुराने ऋण प्रकरणों के दस्तावेज, वाउचर का सत्यापन कराने तथा जिन मामलों में रिकॉर्ड अधूरा हो अथवा अनियमितता की आशंका हो, उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सहकारी समितियों में गबन के प्रकरणों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां वित्तीय अनियमितता अथवा गबन हुआ है, वहां नियमानुसार जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे बकायादारों से नियमित संपर्क स्थापित करें, वास्तविक आंकड़ों के आधार पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें तथा ऋण वितरण और वसूली दोनों में संतुलित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाना सुनिश्चित करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें