जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस,डॉ लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर को किया सील,ग्रामीण क्षेत्रों में कब होगी कार्यवाही ?

जबलपुर:अनियमितता पाए जाने पर डॉ लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर को सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस दिया है,लेकिन इसी तरह की कई पैथोलॉजी सेंटर जो की बिना पंजीयन और कई डॉक्टर आर्युवेद होम्योपैथी डिग्री होने के बाद भी एलोपैथिक पद्धति से सिहोरा, खितौला, मझगवां, गोसलपुर, बुढ़ागर क्षेत्र में इलाज कर रहे हैं,लोंगो का कहना है की इनपर स्वास्थ्य विभाग की नजर कब तक पड़ेगी? तो वहीं बताया जा रहा है की सिहोरा तहसील में लगभग 15-20 पैथोलॉजी लैब CMHO कार्यालय से बिना वैध पंजीयन के एवं बिना पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) की मंजूरी के बिना अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। जो गलत एवं अमानक जांच रिपोर्ट देकर आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं।इसके अलावा कुछ ऐसे भी डॉक्टर हैं जिनके पास डिग्री तो आर्युवेदिक और होम्योपैथी की है लेकिन इलाज एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा है।अब ऐसे में लोगों का कहना है की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के निर्देश पर यहां कब तक जांच और कार्यवाही होगी ?
यह है मामला
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के निर्देश पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील तथा सदस्य विकास श्रीवास्तव के जाँच दल द्वारा काँचघर स्थित डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में इलाइट इंजीनियरिंग बायोमेडिकल बेस्ट का रजिस्टर प्राप्त नहीं हुआ तथा डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर में कार्यरत टेक्नीशियन के पास न्यू दिल्ली पैरामेडिकल काउंसिल अथवा मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। सेंटर को तत्काल सील कर संचालक को तीन दिन की समयावधि में सेंटर से संबंधित एवं कार्यरत स्टॉफ के समस्त दस्तावेजों के साथ सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।इसके अलावा सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी द्वारा आज लेबर चौक, स्नेह नगर जबलपुर स्थित जनता पाइल्स हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता मिलने पर तत्काल सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी ने मौखिक निर्देश देकर जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील एवं सदस्य विकास श्रीवास्तव को निरीक्षण करने को भेजा गया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल का पंजीयन आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया गया था लेकिन वहां एलोपैथिक दवाइयां प्राप्त हुई। इलाइट इंजीनियरिंग बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीयन था परन्तु मेंटेनेंस रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल को नोटिस देकर सभी कार्यरत स्टॉफ की शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट तथा अस्पताल के पंजीयन से संबंधित समस्त दस्तावेजों के साथ लेकर सीएमएचओ ऑफिस में तीन दिन दिवस के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













