सिहोरा में मजदूरों से भरी पिकप पलटी,23 मजदूर घायल 

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा: मजदूरों से भरे पिकप वाहन के पलटते ही चीख पुकार मच गई,बताया जा रहा है की पिकप वाहन में 40 मजदूर सवार थे,घटना की बजह पिकप वाहन का ओवरलोड होने से अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।वहीँ पिकअप पलटने से 23 व्यक्तियों के घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिहोरा थाना क्षेत्र के लमकना रोड स्थित आलासूर (सिमरिया) मोड़ के पास आज दिनांक 15/07/26 को सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे, जिनमें से 23 घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बहोरीबंद क्षेत्र के चरागवां और कूड़ा अमाड़ी गांव से लाहोद गांव धान की रोपाई करने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया गया।

ये हुए घायल 

वहीं घायलों में प्रियंका, कढ़ोरीलाल चौधरी, मनीषा बाई, जयंतो बाई, नंदकिशोर, राजकुमारी, सुदामा बाई, लली बाई, सुकन्या बाई, संतरा बाई, आशीष चौधरी, सविता, गोमती, सुलोचना, राजू चौधरी, दीपक चौधरी, मोनू, राजकुमार, सुमित्रा बाई, अर्चना, ज्योति, इमरती बाई और रितु चौधरी शामिल हैं। सभी घायल कूड़ा अमाड़ी और चरागवां गांव के निवासी बताए गए हैं।चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें