मिशनरी स्कूल की जमीन पर बिना अनुमति के चर्च निर्माण को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजेश मदान बैतूल। मिशन प्राथमिक शाला, सदर बाजार बैतूल की भूमि एवं परिसर में कथित रूप से बिना शासन की अनुमति चर्च संचालित किए जाने और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना हिंदू जागरण मंच, कोरकू समाज संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश संगठन (म.प्र.) द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 27 सितंबर 2026 को मिशन प्राथमिक शाला परिसर में कथित रूप से चर्च का संचालन किया जा रहा था। संगठन का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए हिन्दू समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।ज्ञापन के अनुसार, मौके पर करीब 250 से अधिक लोग मौजूद थे। आरोप है कि स्कूल के कक्षों में एलसीडी, लैपटॉप और बाइबिल के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संगठन ने इस मामले में रंगलीन इम्मानुवेल एवं कृष्ण कुमार शेषकर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस बैतूल मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि शिकायतकर्ता सत्यम विश्वकर्मा, जीन दनोरा ने आरोप लगाया कि बीमारी ठीक करने के नाम पर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच की मांग
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने ज्ञापन में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच कराने की मांग की है। संगठन ने वर्ष 2024 में धार्मिक स्वतंत्रता कानून एवं अन्य धाराओं के तहत दर्ज बताए जा रहे प्रकरणों का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
स्कूल की भूमि और लीज की जांच की मांग
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मिशन प्राथमिक शाला की भूमि को लेकर सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने मांग की है कि स्कूल को किस उद्देश्य से भूमि लीज पर दी गई, लीज की शर्तें क्या थीं और क्या परिसर में धार्मिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति थी—इन सभी बिंदुओं की जांच की जाए।संगठन ने यह भी सवाल उठाया कि यदि परिसर के लिए केवल स्कूल संचालन की अनुमति थी, तो वहां कथित रूप से चर्च कैसे संचालित हो रहा था। ज्ञापन में लीज की वैधता एवं शर्तों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
विद्यार्थियों की शिक्षा और स्कूल निरीक्षण पर भी सवाल
ज्ञापन में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या, उन्हें दी जा रही शिक्षा एवं स्कूल की गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल का पूर्व में निरीक्षण किए जाने अथवा नहीं किए जाने की जानकारी सार्वजनिक करने तथा आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करने की मांग की गई है।राष्ट्रीय हिन्दू सेना व हिंदू जागरण मंच, कोरकू समाज संगठन ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच कर तथ्य सामने लाने और जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन से प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, हिंदू जागरण मंच प्रांतीय सदस्य महेंद्र साहू, हिंदू जागरण मंच जिला सह संयोजक बंड़ू लिखितकर, सत्यम विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















