गढ़ा में गुंडई,मारपीट करते हुए स्कूटी और मोबाइल छीनकर आरोपी फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:मारपीट कर स्कूटी व मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए,मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गढ़ा में दिनंाक 28-9-26 को कमलेश अहिरवार उम्र 48 वषर् निवासी सिद्धबाबा रोड हनुमानताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है दिनंाक 21-9-26 को दोपहर लगभग 1-30 बजे अपने घर से मुकुनवारा अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 यू ए 4003 से गया था जो रात लगभग 10-30 बजे मेडिकल काॅलेज गेट के पास पहॅुचा, वह मेडिकल काॅलेज के अंदर अपनी गाड़ी में बैठा था कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया जो उसकी एक्सिस को उठाकर ले जाने लगा, उसने रोकने का प्रयास किया जो उससे वाद विवाद करने लगा, उसी समय उक्त व्यक्ति के 2 अन्य दोस्त आ गये फिर तीनों गाली गलोज करने लगे, गालियंा देने से मना करने पर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट किये तथा उसकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 यू ए 4003 एंव ओप्पो कम्पनी का मोबाइल लेकर चले गये मोबइल के कवर में कुछ पैसे भी रखे थे जो लेकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।वहीँ मारपीट से उसके सिर, हाथ पैर व शरीर में चोटें आयीं। रिपेाटर् पर धारा 115(2), 134, 296(बी), 303(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें