शेषनाग मंदिर में ऋषि पंचमी पर हुआ भव्य इनामी दंगल,दूर-दूर से पहुंचे पहलवान

अरविंद कुमार हल्दकार कुआं/बहोरीबंद। कटनी जिले के कुआं गांव स्थित प्राचीन शेषनाग मंदिर में ऋषि पंचमी के अवसर पर बुधवार को पारंपरिक इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने कुश्ती के दांव-पेंच आजमाए और दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।दंगल में वीर यादव, जबलपुर विजेता रहे, जबकि संजय प्रजापति, बहोरीबंद उपविजेता रहे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।दंगल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहोरीबंद थाना प्रभारी सुदेश सुमन सर के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

प्राचीन बावली भी है आकर्षण का केंद्र
शेषनाग मंदिर परिसर में बनी प्राचीन बावली भी इस आयोजन की ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बावली बेहद पुरानी है और दंगल में आने वाले पहलवानों एवं ग्रामीणों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत रही है।स्थानीय मान्यता के अनुसार शेषनाग मंदिर की स्थापना ठाकुर आधार सिंह जी द्वारा की गई थी। मंदिर से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और पुरानी परंपराएं आज भी ग्रामीणों के बीच प्रचलित हैं।ग्रामीणों के बीच यह मान्यता भी रही है कि सर्पदंश के मामलों में यहां जड़ी-बूटी और भभूति से उपचार की परंपरा थी। हालांकि सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचकर आधुनिक चिकित्सकीय उपचार लेना आवश्यक है।ऋषि पंचमी पर आयोजित यह इनामी दंगल कुआं गांव की पुरानी मेले की परंपरा, कुश्ती संस्कृति और शेषनाग मंदिर से जुड़ी आस्था को आज भी जीवंत बनाए हुए है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















