बिजली बिल वसूली करने मैदान पर उतरे कनिष्ठ सहित सहायक अभियंता

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विद्युत वितरण केंद्र स्लीमनाबाद में बिजली बिल बकाया राशि वसूलने विद्युत विभाग नें विशेष अभियान चलाया!जहाँ तीन कनिष्ठ अभियंता सहित सहायक अभियंता स्वयं फील्ड मे निकले ओर विद्युत कर्मियों के साथ दर्जनो गाँवों पहुंचकर बड़े बकायादार उपभोक्ताओं का बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गईं!माह अगस्त 2026 के राजस्व संग्रहण लक्ष्य 138 लाख की पूर्ति हेतु 4 विशेष टीमें विभिन्न वितरण केंद्रों में बडे बकायादार व विद्युत चोरी करने के वालों के लिए गठित की गई! जिसमें 43 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज कर पंचनामा बनाए गए!
विद्युत बिल वसूली के लिए सहायक अभियंता दिलदार डाबर, कनिष्ठ अभियंता रामकुमार सेन, आनंद प्रजापति, संतराम पनिका स्वयं विद्युत कर्मियों के साथ गाँव धरवारा ,बंधी , स्लीमनाबाद,छपरा सलैयाफाटक, बंधी, मटवारा,धरवारा भेडा तिहारी ,सिहुडी पङवार ग्रामों को के 68 बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से 32 लाख राशि वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन डिस्कनेक्शन करने की कार्रवाई की गई एवम् टीम द्वारा मौके पर 35 उपभोक्ताओं से 1लाख 80 हजार रूपये राशि वसूल की गईं!कुर्की कार्रवाई दो उपभोक्ताओं को ऊपर की गई जिनके द्वारा कुर्की उपरांत तुरंत बकाया राशि दी गई।साथ ही बड़े बकाएदारों के बैंक खाता नंबर भी सीज किए गएसहायक अभियंता दिलदार डाबर नें बताया कि 50 फीसदी से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं वाले ग्रामों की विद्युत ट्रांसफार्मर आपूर्ति बंद की जा रही है।इसलिए उपभोक्ता बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें एवं शासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करें, जिससे संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















