जबलपुर में 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया पेंशन अधिकारी

जबलपुर: 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए एक पेंशन अधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी द्वारा पेंशन चालू करवाने की एवज में 10 हजार रुपयों की घूस माँगी गई थी।
पेंशन अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रैप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक किशोर कुमार झारिया सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने हेतु संभागीय पेंशन कार्यालय जबलपुर में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिला। उक्त काम करने के, बदले में ,रिश्वत के रूप में ₹10000 की मांग की थी। आरोपी को आज जबलपुर लोकायुक्त दल ने कलेक्ट्रेट परिसर जबलपुर में 10 हजार घूस के साथ रंगे हाथों दबोचते हुए आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में ये रहे मौजूद
वहीं ट्रेप दल में दल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवं लोकायुक्त का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















