gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

एफ आई आर पर पुनर्विचार के लिए प्रशासन से आग्रह करते हुए सिहोरा में महिला संगठन ने सौपा ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा ; विगत दिनों आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस द्वारा हिन्दू पक्ष के ऊपर की गई कार्रवाई एंव गलत धाराओं के तहत मामला कायम करने से नाराज़ महिला संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

सिहोरा में महिला संगठन ने सौपा ज्ञापन

सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत दिवस जब जय ज्योति समिति आजाद चौक सिहोरा में माताजी की आरती हो रही थी। तभी आरती में विघ्न डालते हुए सामने स्थित मस्जिद से पथराव किया गया और साथ ही समिति के लोगो से हाथपाई भी की गई।और यह पथराव पुलिस के सामने हुआ।उक्त पूरी घटना में मंदिर की रक्षा कर रहे हिंदूओं पर ही पुलिस ने गलत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जिसका पुनः निरीक्षण जरूरी है और साथ ही दंगा और पथराव करने वालों में कुछ लोग अभी खुले घूम रहे है जो भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति कर सकते है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए साथ ही मस्जिद में घटना के समय एक साथ इतने पत्थर एकत्रित करना असंभव प्रतीत होता है यह इस बात की ओर संकेत भी करता है यह पथराव प्रायोजित था इस नाते मस्जिद कमेटी पर भी मामला दर्ज कर जांच की जाए साथ हर ऐसे स्थल की जांच की जाए जहां जहां पत्थर और हथियार इक्ट्ठे होने की संभावना हो सकती है।सिहोरा महिला संगठन ने गत दिवस हुई सांप्रदायिक घटना की निष्पक्ष जांच करने सहित एफआईआर पर पुनर्विचार की मांग की है।

ये रहीं उपस्थित 

वहीं इस अवसर पर संध्या दिलीप दुबे,अंजली गोलू पांडे,वंदना,विमला रजक, आकांक्षा गुप्ता,प्रीति रजक, सुमित्रा कंचन,शीला, मंजू मिश्रा,आरती,रमा,रीता,आंचल के साथ अनेक महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें