रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

जबलपुर/सिहोरा : खितौला रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ को लेकर एक तरफ जहां क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल न होने की खबर से सिहोरा वासियों में नाराजगी है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र की लगातार उपेक्षा का प्रतीक बताते हुए आक्रोश जताया है।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्थान पर मंत्री
बताया जा रहा है की 26 दिसंबर 2025 को भोपाल में सिहोरा जिला बनाए जाने की मांग को लेकर गए प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आग्रह पर सिहोरा आने की सहमति दी थी और स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े को कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद विधायक द्वारा खितौला रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन का प्रस्ताव रखा गया था।लेकिन अब 17 अप्रैल को प्रस्तावित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्थान पर मंत्री एवं पूर्व सांसद राकेश सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की घोषणा से लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के न आने से सिहोरा के विकास और जिला बनाने की मांग को लेकर सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।स्थानीय लोगों और आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द ही सिहोरा की उपेक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगामी समय में बड़े आंदोलन की रणनीति बना सकते हैं।
पत्र मेल कर आमंत्रण दिया
वहीं लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य अनिल जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पत्र मेल कर रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ में सिहोरा आगमन का अनुरोध किया है।अपने पत्र में समिति ने मुख्यमंत्री को 26 दिसंबर के उनके वादे का भी स्मरण दिलाया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















