संकट में जीवनदायिनी का जीवन,कई जगह गढ्ढो में तब्दील हुई हिरन नदी

इस ख़बर को शेयर करें

पवन यादव :असंख्य जलीय जीव जंतुओं सहित जबलपुर जिले के सिहोरा और कुंडम क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवन दायनी हिरन नदी की स्तिथि गर्मी आते ही दयनीय हो जाती  है,ग्रामीण बुजुर्गों की मानें तो हिरन नदी का कुछ वर्षों से गर्मी आते ही जलस्तर कम होना मुख्य बजह नदी से रेत का अंधाधुंध अवैध उत्खनन बताया जा रहा है, वहीं आज से लगभग दस साल पहले ऐसी स्तिथि नहीं थी प्रचंड गर्मी में भी नदी की मुख्य धारा कभी नहीँ टूटी लेकिन इन दस सालों में हिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन इतना हुआ की नदी में रेत की जगह ज्यादातर भसुआ रेत और मिट्टी ही बची है,ग्रामीण बुर्जुगों की मानें तो वास्तव में गर्मी आते ही नदी का गढ्ढो में तब्दील हो जाना कहीं न कहीं रेत का अवैध उत्खनन ही है।

मरहा पुल के पास भी कम हुआ जलस्तर

एक तरफ जहां सिहोरा के हरगढ़ में हिरन नदी घाट पूरी तरह सूख चुका है तो वहीं मरहा बरेली पुल के पास की स्तिथि भी सही नहीँ है,यहां पर हिरन का जलस्तर जल्दी -जल्दी कम हो रहा है,जो कि चिंता का विषय है,

 

मरहा घाट की स्तिथि यह है की नदी के किनारे का हिस्सा जलस्तर कम होने के कारण सूखने लगा है,तो वहीँ जलस्तर कम होने के कारण नवरात्र के समय विसर्जित हुई प्रतिमा भी बाहर दिखाई देने लगीं है,वैसे तो मरहा पुल के समीप से ही खितौला और सिहोरा को नगर पालिका द्वारा जल सप्लाई किया जाता है यदि ऐसे ही हालात रहे तो नगर में जलसंकट की स्तिथि भी निर्मित हो सकती है।

कब छोड़ा जायेगा नहर से पानी

​बताया जा रहा है की विगत दस दिनों से बरगी दायीं तट मुख्य नहर से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है।इसका सीधा असर हिरन नदी के प्रवाह पर पड़ा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि नदी की निरंतर धार टूट चुकी है और कई स्थानों पर केवल छोटे-छोटे पोखर ही शेष बचे हैं। लोगों की मांग है कि  जल्द से जल्द नहर से नदी में पानी छोड़ा जाये नहीँ तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें