गाँवो मै अब लगेगी रात्रि चौपाल, लोगों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निराकरण

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद : अब आपके गाँवो मै रात्रि मै प्रशासनिक अधिकारी का जमावाड़ा देखने को मिले तो हैरान नही होना, क्योंकि ये प्रशासनिक अधिकारी अब गाँवों मै रात्रि मै पहुंचेंगे ओर वही रात्रि चौपाल लगा लोगों की समस्याओ का निदान करेंगे!ऐसा खास नवाचार बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा के द्वारा किया गया हैं!उन्होंने बहोरीबंद एसडीएम का पदभार ग्रहण करते हुए मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के आदेश को धरातल पर मूर्तरूप देने का काम शुरू कर दिया हैं!एसडीएम प्रदीप मिश्रा के द्वारा रात्रि चौपाल की शुरुआत बहोरीबंद के दूरस्थ ग्राम गौरहा से की गई!जहाँ बुधवार की रात्रि, रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया!जहाँ एसडीएम सहित विकासखंड विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे!रात्रि मै प्रशासनिक अधिकारियों की चौपाल देख सरपंच सहित ग्रामीण जन खुश नजर आये!उनका कहना था ऐसा पहली बार देखने को मिला जब गाँव मै रात्रि मै, रात्रि चौपाल लगी हो!
रात्रि चौपाल मै किसान सम्मान निधि नही मिलने, ग्राम नैगवा मै राशन दुकान खोलने, रक्सेहा मै आंगनबाड़ी खोलने सहित अन्य मांगे की गई!रात्रि चौपाल मै आई समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया गया जो निराकृत नही हुई उनका निराकरण करने विभाग प्रमुख अधिकारी को जल्द निराकरण करने कहा गया!एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश को धरातल पर लाने यह विशेष पहल रात्रि चौपाल की बहोरीबंद विकासखंड मै ग्राम पंचायत गौरहा से शुरुआत की गई!विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों मै रात्रि चौपाल लगाई जायेगी!जहाँ विकासखंड के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे!रात्रि चौपाल के साथ रात्रि विश्राम भी गाँवों मै होगा!इस दौरान नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, बीईओ मनोज गर्ग, बीआरसी प्रशांत मिश्रा, वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी ज्ञान चौधरी, मत्स्य अधिकारी देवेंद्र चक्रवर्ती, आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक अभय श्रीवास्तव, पीएम आवास योजना विकासखंड समन्वयक अखिलेश वर्मा, विनीत अहिरवार, सरपंच सुनील यादव, सचिव शिवचरण चौधरी, ग्राम रोजगार सहायक अजय राय सहित विकासखंड विभागीय अधिकारी -कर्मचारियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें