अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद तहसील छेत्र मैं गुरुवार को वट सावित्री व्रत का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।व्रत धारी महिलाओं ने सुबह प्रातःकाल उठकर नित्य कर्मो से निवृत्त होकर स्न्नान कर घर मे पवित्र जल का छिड़काव कर पूजा अर्चना की थाली सजाई।जिसमे सावित्री सत्यवान की मूर्तियां,बांस की टोकरी ,बांस का पंखा,लाल कलावा ,धूप ,दीप ,घी,फल ,सुहाग का सामान रखा गया।
इसके बाद वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री की कथा सुनकर विधि विधान से पूजा अर्चना की व वट वृक्ष की परिक्रमा करते रक्षा सूत्र बांधते हुए अखण्ड सौभाग्य की कामना करते हुए परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।
सिंहवाहिनी महिला मंडल की सदस्य उपमा त्रिपाठी, मनोरमा त्रिपाठी, सखी गुप्ता ने बताया कि वट सावित्री अमावस्या पर अपने पति सत्यवान के प्राणों को सावित्री ने यमराज से बचाया था। वट सावित्री का व्रत सौभाग्यशाली स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और घर की सुख-शांति के लिए रखती है।
वट सावित्री अमावस्या पर सिंहवाहिनी मंदिर मे महिला मंडल के द्वारा रामचरित मानस पाठ आयोजित किया गया!
शनि मंदिरों मे भी उमड़ी भक्तों की भीड़ –
गुरुवार को वट सावित्री अमावस्या के साथ ही शनि जयंती का अद्भुत संयोग रहा!
सर्वार्थ सिद्दी योग शनि जयंती मनाई गईं!
स्लीमनाबाद बड़ी माई स्थित शनि मंदिर, डूडसरा टेक स्थित शनि मंदिर व पड़वार स्थित जंगल वाले हनुमान मंदिर मे शनि जयंती भव्यता व धूमधाम से मनाई गईं!
शनि मंदिरों मे शनि देव को तेल, तिल अर्पण कर पूजा अर्चना की गईं!शनिदेव को प्रसन्न करने भक्तों ने कड़वा तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा ओर नीला पुष्प शनिदेव को अर्पित किया गया!
पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि हिंदु धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनिदेव कई कष्टों का भी निवारण करते है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।