Click to Zoom

मध्यप्रदेश में खिला कमल, काँटा दिखा न टक्कर,कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ?

इस ख़बर को शेयर करें

 

भोपाल/जबलपुर :मध्यप्रदेश में कमल पूरी तरह खिल गया है,इस विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहनों का भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भरपूर आशीर्वाद मिला ,जिस तरह से बदलाव के बयार और काटे के टक्कर की बात कही जा रही थी लेकिन इस चुनाव में न तो काँटा दिखा न ही कहीँ पर टक्कर दिखी ,बड़े -बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता ने ऐसा किया किसीने सोचा नहीँ था,

भाजपा की प्रचंड जीत 

प्रदेश में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीतीं। कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट अपने नाम की। इस चुनाव में बीजेपी ने शुरुआत से ही एकतरफा बढ़त बनाई और आखिर तक बरकरार रखी। कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश के चुनाव में सीएम शिवराज की लाड़ली बहना योजना ट्रंप कार्ड साबित हुई। इसके दम पर ही बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।
इस जनादेश में सबसे चौंकाने वाला अंतर वोट शेयर का रहा। भाजपा के 48.55% वोट मिले, जो 2018 से 7.53% अधिक है। इतने वोट भाजपा को विस चुनाव में पहली बार
मिले हैं। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 40.40% रहा, जो पिछली बार से सिर्फ 0.49% ही घटा, लेकिन इतने में कांग्रेस की 48 सीटें घट गई। इसके पीछे वजह क्या रही? भाजपा ने कांग्रेस के बजाय बसपा का करीब 2.5%,निर्दलीयों का 3% और सपा, आप व अन्य दलों को मिलने वाला 2% वोट अपने पाले में किया। अन्य को सिर्फ एक सीट मिली। अब जल्द भाजपा राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। संकेत यही हैं कि शिवराज सिंह चौहान सत्ता संभालेंगे। हालांकि, 7 और दावेदार भी दौड़ में हैं।

ऐतिहासिक जीत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  रिकॉर्ड 1.04 लाख वोट से + प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। पीएम नरेंद्र मोदी के मैजिक और गेमचेंजर लाड़ली बहना की लहर में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 66 सीटें आईं। जीते, जिले की सभी 4 सीटें भाजपामय बुदनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान छठी बार विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को रिकॉर्ड 1.04 लाख वोटों से हराया। जिले की सभी 4 सीटें भाजपा जीती

कमलनाथ जीते पर पार्टी हारी 

कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से
36594 वोटों से जीत गए। भाजपा की प्रचंड आंधी के
बीच उनके जिले की सभी 7 सीटें कांग्रेस जीतने में कामयाब रही।

देखें यहां मध्यप्रदेश के जीते विधायकों की सूची 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें