खितौला में एक ही रात में टूटे तीन घरों के ताले

सिहोरा:रविवार की रात खितौला में चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाते हुए तीन घरों के ताले तोड़े, हलाकि दो घरों में चोर चोरी करने में सफल हो सके लेकिन तीसरे घर मे टेंट का सामान रखा होने के कारण यहाँ से ज्यादा सामान चोरी करने में सफल नहीँ हो सके।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खितौला के वार्ड नंबर 13 लखराम मोहल्ला निवासी दिनेश दुबे ने खितौला थाना में शिकायत दर्ज करवाई की वह नगर पालिका के हिरन नदी में स्तिथ फिल्टर प्लांट में काम करता है,रविवार की रात घर पर ताला लगाकर फिल्टर प्लांट चला गया था बच्चे गांव गए हुए थे अज्ञात चोरों ने रात के समय घर का ताला तोड़कर सूने मकान से सोने चांदी के गहने सहित नगदी चोरी की और फरार हो गए,वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।वहीं इसी प्रकार खितौला के वार्ड नंबर 13 लखराम मोहल्ला में इसी घर के आसपास दो अन्य घरों के ताले टूटे है फिलहाल सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














