खितौला रेलवे फाटक अभी नहीं होगा बंद,समपार फाटक बंद करने के प्रस्ताव को रेलवे ने किया स्थागित

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर /सिहोरा: पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा सिहोरा मंझगवा खितौला रोड़ में बने समपार पाटक 336 किमी 1029/22-24 को सडक यातायात हेतु गुरुवार से स्थाई रूप से बंद करने के प्रस्ताव को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है । जनहित से जुड़ी इस मांग के संबंध में विधायक संतोष बरकडे ने सक्रियता दिखाते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा सांसद आशीष दुबे को अवगत कराया तो उन्होंने पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों से बात कर आदेश को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक स्थगित रखने की बात कही । लेकिन खितौला रेलवे फाटक पर उस समय स्थिति तनाव पूर्ण हो गई जब रेलवे के अधिकारियों ने नाप जोख प्रारंभ कर दिया तो वहां उपस्थित लोग भड़क गए और ओवर ब्रिज फाटक के पास जमकर नारेबाजी की तथा जाम लगा दिया। और सभी ने एक स्वर में लिखित आदेश जारी करने की मांग की। तब पश्चिम मध्य रेलवे ने जन मानस की परेशानी को देखते हुए समपार फाटक के बंद करने के प्रस्ताव को आगामी आदेश तक स्थागित करने का आदेश तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्षेत्रीय जनता ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए
लोक निर्माण मंत्री,सांसद एंव विधायक को साधुवाद दिया। विधायक के द्वारा अगर समय पर सक्रीयता न दिखाई होती तो शायद इस समस्या का समाधान भी अभी नहीं होता।
विदित हो समपार फाटक स्थाई रुप से बंद के आदेश ने सिहोरा खितौला के सभी लोगों को एकजुट कर दिया था उसका परिणाम यह निकला कि सभी ने जनहित से जुड़ी इस समस्या को हल कराने स्थानिक प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी बात रखी। बहरहाल जनप्रतिनिधियों के दखल से अभी तो ये मामला टल गया है लेकिन इसका स्थाई समाधान होना आवश्यक है। ऐसा बहुत दिनों के बाद देखने को मिला जब किसी जनहित से जुड़ी समस्या के संबंध में सिहोरा खितौला वासियों ने मिलकर मांग रखी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें