विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। आज गुरुवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी, नामांकन, यूडाईस, मैपिंग एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर कार्य लंबित हैं, वहां सभी कार्य जल्द ही पूरे किए जाएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे मौजूद थे।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नामांकन, मैपिंग, ट्रांजिशन लॉस, यूडाईस प्रोफाइल अपडेट, अपार आईडी निर्माण, ऑनलाइन पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, गणवेश सत्यापन, चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण और उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, डेली डायरी संधारण तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अध्यापन कराने के निर्देश दिए।बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पानी की टंकियों की नियमित सफाई तथा विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण कार्यों और जर्जर विद्यालय भवनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त भवनों में कक्षाएं संचालित न हों, साथ ही ऐसे जर्जर भवनों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में डीपीसी योगेश शर्मा सहित शिक्षा विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी, पीएमश्री एवं सांदीपनी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















