भारत फाइनेंश में महिलाओं से लोन वसूली कर खुद डकार ली राशि

जबलपुर :,भारत फाइनेंश इन्क्लुजन लिमिटेड अधारताल ब्रांच मे महिलाओं से लोन की लोन वसूली कर राशि डकारने के मामले में पुलिस ने धोखाधडी का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना अधारताल में रमन पटेल उम्र 27 साल निवासी काला डूमर थाना पनागर ने लिखित शिकायत की कि अप्रैल 2023 से भारत फाइनेंश इन्क्लुजन लिमिटेड अधारताल ब्रांच मे अप्रैल 2023 से ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ हूँ मेरे कायार्लय मे कुछ ग्राहको ने आकर शिकायत किया कि मैं आपके ब्रांच से समूह लोन लिया था जिसे मैंने पूरा पैसा जमा कर दिया हूं एवं कुछ महिलाओ ने बताया कि मैंने 02 किस्त, 03 किस्त जमा कर दी हूं फिर मैं अपने ब्रांच में महिलाओ के लोन संबंधी एकाउण्ट को चैक किया जिसमे यह पाया गया कि तत्कालीन बैंक के अधिकारी एवं फील्ड अधिकारी एवं कमर्चारी द्वारा महिलाओ से किस्त की राशि प्राप्त कर ली है परन्तु महिलाओ के लोन एकाउण्ट में राशि जमा नहीं पायी गयी तब मेरे द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियो को बताया उनके द्वारा मुझे निदर्ेशित किया गया कि अपने ब्रांच के अंतगर्त जितने भी महिलाओ के किस्त के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है आप उसे अपने स्तर पर जांच करे तब मेरे द्वारा आपरेशन मैनेजर कपिल विश्वकमार्, युनिट मैनेजर लक्ष्मी पवासी, और एरिया मैनेजर विकास पटेल को साथ ले जाकर सत्यापन किया गया जिसमे कई महिलाओं से संगम मैनेजर (लोन आफिसर) के द्वारा राशि को प्राप्त किया गया है और इस राशि को ब्रांच में जमा न कर उसका स्वयं उपयोग कर लिया गया है तब मेरे द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी रिपोटर् तैयार कर भेजा जहां से आडिट पाटीर् आकर सत्यापित किया गया जिसमे अजय अहिरवार, सौरभ कुमार, संदीप राय, वैभव कटिया, अभिषेक यादव, रितिक सेन, आशीष वमार्, दीपक ठाकुर के द्वारा जानबूझकर महिलाओ से लोन की किश्त प्राप्त कर ब्रांच में जमा नहीं की गयी अपने स्वयं के उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिये राशि को संपरिवतिर्त कर लिया गया।इस प्रकार उपरोक्त संगम (टीम) अजय अहिरवार और सौरभ कुमार और संदीप राय, वैभव कटिया अभिषेक यादव और ऋतिक सेन. आशीष वमार्, दीपक ठाकुर के द्वारा कंपनी के साथ धोखाधडी कर राशि का अमानत में खयानत कर धोखाधडी करना पाये जाने पर धारा 318(4),316(5),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















