सिहोरा में गैस सिलेंडर न मिलने से भड़के उपभोक्ता,एनएच पर लगाया जाम

जबलपुर/सिहोरा।एनएच 30 में आज आक्रोशित उपभोक्ताओं नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया,मामला सिहोरा सुविधा गैस एजेंसी का है,बताया जा रहा है की गैस की ऑनलाइन बुकिंग निरस्त होने से उपभोक्ता नाराज थे,जिसके चलते शनिवार को सुविधा गैस एजेंसी सिहोरा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्काजाम कर दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता सड़क पर उतर आए,जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।वहीँ सुविधा गैस एजेंसी के कर्मचारियों की मानें तो तीन चार दिनों से सर्वर की समस्या चल रही है,आज भी सर्वर डाउन था जिसकी बजह से थोड़ा समय लग रहा था,गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, वितरण भी किया जा रहा था,लेकिन लोग नाराज हो गए,यदि सर्वर की समस्या के चलते ओटीपी जनरेट होने में समय लग रहा है तो गैस एजेंसी के कर्मचारियों की क्या गलती है?

उपभोक्ताओं का आरोप
वहीँ प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी ऑनलाइन गैस बुकिंग बार-बार बिना कारण निरस्त की जा रही है, जिसके चलते उन्हें समय पर घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे पिछले पांच से छह दिनों से लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं,लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे रोज कमाने-खाने वाले परिवारों से हैं और बार-बार एजेंसी आने-जाने में समय व आर्थिक नुकसान दोनों उठाना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिहोरा गैस एजेंसी में लंबे समय से ऑनलाइन बुकिंग निरस्त होने की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हाइवे से जाम हटवाया गया ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














