बिजली चोरी से घर हो रहे थे रोशन,विद्युत विभाग की रात्रि दबिश से मचा हड़कंप

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बिजली विभाग द्वारा मार्च की आडिट प्रक्रिया समाप्त होते ही विद्युत विभाग ने क्षेत्र मै बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है!
अधिकारियो के निर्देश पर तेवरी विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत सहायक अभियंता अभिषेक गढ़ेवाल, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैय्याम ने लाईनमैनो के साथ ग्राम तेवरी, लखनवारा व बिचुआ मै रात्रि चेकिंग अभियान चलाया!
चेकिंग के द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोग बिना कनैक्शन के अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गये!मौके पर धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गईं!इसके अलावा अन्य गावों मै भी चेकिंग की गईं!कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैय्याम ने बताया अचानक रात्रि अभियान से बिजली चोरी करने वालों मै हड़कंप मच गया है!उन्होंने बताया कि तेवरी विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत समाधान योजना के तहत 3816 उपभोक्ताओ की 158 लाख रूपये की राशि मै 2216 उपभोक्ताओं से वसूली की जा चुकी है!
शेष 1600 उपभोक्ताओ से राशि वसूलने हेतु शिविर लगाए जा रहे है!साथ ही राशि जमा न करने वाले ऐसे उपभोक्ता जिनका कनैक्शन काट दिए गये है उनके यहाँ भी रात्रि चेकिंग की जा रही है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें