शासकीय हाईस्कूल भरदा बड़खेड़ा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणामो में शास हाई स्कूल बडखेरा भरदा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। जो गत वर्ष के परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से 10 प्रतिशत अधिक रहा। विद्यालय में अध्ययनरत 38 छात्रों में से 30 प्रथम स्थान पर वह 8 द्वितीय स्थान पर रहे।विद्यालय की छात्रा सृष्टि मिश्रा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, दुर्गेश कुम्हार 90.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर व कपिल चौधरी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्राचार्य बृजेश कुमार क्षत्री ने सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे ही परिश्रम करके आगे बढ़कर परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम बताया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















