शासकीय और निजी अस्पतालों को प्रतिदिन उपलब्ध करानी होगा बेड की जानकारी
जबलपुर,जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने वर्तमान में बढ़ती मौसमी बीमारियों की चुनौती से निपटने तथा आमजनों की सहूलियत को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को उनके यहाँ उपलब्ध सामान्य बेड, आईसीयू बेड, आईसीसीयू बेड एवं वेंटीलेटर बेड की जानकारी प्रतिदिन सीएमएचओ ऑफिस की मेल आईडी पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।सीएमएचओ कार्यालय के मुताबिक सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी प्राप्त होते ही उसे सीएमएचओ ऑफिस के फेसबुक पेज एवं इंस्टाग्राम आईडी “आईईसी ब्यूरो सीएमएचओ जबलपुर” तथा विक्टोरिया हॉस्पिटल के माध्यम से सामान्य जनमानस को अवगत कराया जा सकेगा कि शहर के किस अस्पताल में सामान्य बेड व आईसीसीयू बेड उपलब्ध हैं।सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार सीएमएचओ ऑफिस के फेसबुक पेज एवं इंस्टाग्राम की आईडी “आईसी ब्यूरो सीएमएचओ जबलपुर” पर आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों से संबंधित, बिल पेमेंट से संबंधित एवं इलाज से संबंधित शिकायतें भी नागरिकों द्वारा की जा सकती हैं, जिस पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















