उर्वरक वितरण को लेकर जिला,अनुभाग और विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क गठित 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुरकिसानों को उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा जिला, अनुभाग एवं विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। यह व्यवस्था जिले में हाइब्रिड मोड से उर्वरक वितरण प्रणाली को प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

हाइब्रिड मोड़ में किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए जिला ई

गवर्नेंस के माध्यम से जारी टोकन व्यवस्था प्रारंभ की गई है।किसान कार्यदिवस में टोल फ्री नंबर 0761 181 पर कॉल कर अपना टोकन बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही साथ ही किसानों की उर्वरक वितरण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तर पर अधिकारियों को हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  हेल्प डेस्क पर तैनात अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसान सीधे संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें कृषि विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उर्वरक वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करते हुए किसानों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तर पर गठित हेल्प डेस्क पर सहायक संचालक कृषि पंकज श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 98933 04602 पर एवं कृषि विस्तार अधिकारी विजय परसवार से मोबाइल नंबर 62699 01047 पर संपर्क कर किसान उर्वरक वितरण संबंधी समस्याओं का निराकरण प्राप्त कर सकेंगे। अनुभाग स्तर पर गठित हेल्प डेस्क में से जबलपुर अनुभाग के लिये गठित हेल्प डेस्क पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी जबलपुर श्रीमती प्रतिभा गौर से मोबाइल नंबर 99363 21119 पर, पाटन अनुभाग के लिये गठित हेल्प डेस्क पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी से मोबाइल नंबर 94069 79309 पर तथा सिहोरा अनुभाग के लिये गठित हेल्प डेस्क पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा श्रीमती मनीषा पटेल से मोबाइल नंबर 78699 64032 पर किसान संपर्क कर सकेंगे। किसानों की उर्वरक वितरण संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये जिले के सभी सात विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय हेल्प डेस्क गठित की गई हैं।जबलपुर विकासखंड की हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रश्मि परसाई के मोबाइल नंबर 97556 55062, पनागर विकासखंड के हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज शर्मा के मोबाइल नंबर 62699 01093, कुण्डम विकासखंड के हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एल पी उइके के मोबाइल नंबर 77720 11001, पाटन विकासखंड के हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सीमा रावत के मोबाइल नंबर 97135 06118, शहपुरा विकासखंड के हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस के परतेति के मोबाइल नंबर 70002 80434 तथा सिहोरा एवं मझौली विकासखंड के हेल्प डेस्क से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर के मोबाइल नंबर 99263 83138 पर संपर्क कर किसान उर्वरक वितरण सबंधी समस्याओं का निराकरण प्राप्त सकेंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें