राज्य महिला आयोग की संयुक्त बेंच में 25 प्रकरणों पर हुई सुनवाई,8 नस्तीबद्ध

जबलपुर,मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज सर्किट हाउस नंबर 2 में संयुक्त बेंच (जनसुनवाई) का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जबलपुर संभाग से कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें कार्यस्थल पर प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और अन्य महत्वपूर्ण मामले सम्मिलित थे। सुनवाई के दौरान अध्यक्ष और सचिव के समक्ष दोनों पक्षों की उपस्थिति में कुल 18 प्रकरणों पर विचार किया गया, 8 प्रकरणों को किया नस्तीबद्ध (डिसपोज) किया गया।
परिवार पेंशन बंद होने पर प्रतिवेदन तलब
जनसुनवाई के दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एक पूर्व कर्मचारी की विधवा पत्नी द्वारा पारिवार पेंशन (फैमिली पेंशन) अचानक बंद किए जाने की शिकायत पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। शिकायतकर्ता ने आयोग को अवगत कराया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी पारिवारिक पेंशन बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे शिकायत की प्रति प्राप्त कर एक माह के भीतर सभी तथ्यात्मक अभिलेखों और अपने पक्ष के साथ विस्तृत प्रतिवेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।आयोग ने स्पष्ट किया कि विधवा महिला को न्यायोचित राहत दिलाने और प्रकरण के निष्पक्ष निराकरण के लिए मामले की आगामी सुनवाई पुनः निर्धारित की जाएगी।संयुक्त जनसुनवाई में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक एवं सचिव सुरेश तोमर सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह ने बताया कि आयोग की संयुक्त बेंच बुधवार 5 अगस्त को भी जारी रहेगी, ताकि अन्य लंबित मामलों का भी त्वरित निराकरण किया जा सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















