पिकअप ओर मोटर साईकिल मै जोरदार भिंडत, मोके पर ही मोटर साईकिल सवार दो की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ;थाना क्षेत्र स्लीमनाबाद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तेवरी मै सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ!जिसमें मोटर साईकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गईं!घटना की जानकारी स्लीमनाबाद पुलिस को दी गईं!जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचें!

यह है मामला

थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलहरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघरा निवासी संतोष सेन और चंदू आदिवासी अपनी बाइक क्रमांक एमपी 21 jde  9048 से तेवरी की तरफ जा रहे थे जैसे ही वे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से तेवरी गांव की तरफ मोड़ने लगे इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप क्रमांक एमपी 28 जी 9373 ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक में सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे, पिकअप युवकों को रौंदते हुए कुछ दूर आगे जाकर पलट गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भिजवाया ओर मर्ग क़ायम कर मामले को जाँच मै लिया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें