सैकड़ों निःशक्त और जरूरत मद विद्यार्थियों को पठन सामग्री भेट

छिंदवाड़ा भगवान दिन साहू: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सेवा निवर्त होमगार्ड इंस्पेक्टर अशोक साहू ने एक नई पहल की है ।उन्होंने उनकी पूज्य माता जी श्रीमति शान्ति साहू की पुण्य तिथि पर शहर के निःशक्त विद्यालय और अन्य सरकारी स्कूलों में अध्ययन रत सैकड़ों बच्चों को काफी ,पेन ,रबड़ ,पेंसिल कम्पाक्स बॉक्स और जरूरत की सामग्री भेट की । माता जी की पुण्यतिथि पर आज पूरा दिन जरूरत मदो की सेवा और मदद में लगाया । इसी के साथ समाज मे फैली कई कुरीतियों का भी अंत किया । श्री साहू की सामाजिक कार्यों में मजबूत पकड़ है । इस सेवा कार्य की चारो ओर प्रसंशा हो रही हैं । ऐसे आयोजनों से जबरन के पूजा पाठ और अनावश्यक भोजन व्यवस्था पर होने वाली हानि से बचा जा सकता । सामग्री प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों के चहरे खिले हुए थे । इस पुनीत कार्य के समय उनकी धर्म पत्नी सरिता साहू पुत्र अश्विनी साहू ,नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन साहू ,राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष भगवान दिन साहू के साथ अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














