शॉर्ट सर्किट के बाद फटा गैस सिलेंडर,मकान क्षतिग्रस्त क़े साथ गृहस्थी का सामान जलकर खाक

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ): बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बासन में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गांव के एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और पूरी गृहस्थी मलबे में तब्दील हो गई। इस घटना को लेकर जानकारी लगते ही तत्काल पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करते हुए स्थानीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने आर्थिक मदद प्रदान की है।

धमाके से कांपा इलाका

​प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार -सोमवार की दरमियानी रात बासन निवासी रज्जू यादव के मकान में रात करीब 2 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि घर में रखा एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। सिलेंडर फटने के कारण मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
खुले आसमान नीचे सो रहा था परिवार
राहत की बात यह रही कि भीषण गर्मी के कारण घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर खुले में सो रहे थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते परिवार सुरक्षित दूरी पर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

लाखों का सामान जलकर खाक

​घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, दस्तावेज और संपूर्ण गृहस्थी का कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार को इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
​घटना के बाद से ही गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की सुध लेते हुए उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।

विधायक ने पहुंचाई आर्थिक मदद 

देर रात हुई इस घटना की जानकारी लगते ही बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने तत्काल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हुए उन्हें तत्काल ₹25000 नगद आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही!विधायक प्रणय पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी गई हैं!इसके अलावा पीड़ित परिवार को जो भी शासन स्तर पर सहयोग मिलने की संभावना होगी वह भी सहायता दिलाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय विधायक द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना और तुरंत मदद पहुंचाने को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की हैं!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें