मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित,निरीक्षण में पाई गई गंदगी

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारीयो की टीम एवं नगर निगम न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम के साथ आज शनिवार को सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल का निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं संग्रह तथा खाद्य पदार्थ के आसपास कॉकरोच एवं कीड़े चलते पाये जाने पर इस प्रतिष्ठान खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सदर स्थित सोनी डेरी से जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया है जो राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















