सिहोरा में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग,देखें वीडियो

सिहोरा:सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार में अचानक आग लग गई,आग की लपटें देख राहगीर सहम गए,पार्षद अरशद खान ने फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना देकर बुलाया,वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। कार सिहोरा के किसी जैन की बताई जा रही है,जो काफी दिनों से सड़क किनारे खड़ी रहती थी।कार में आग क्यों और कैसे लगी फिलहाल इस बात का खुलासा अभी तक नहीँ हो सका है।
वहीं लोगों की मानें तो समय रहते यदि आग पर काबू नहीँ पाया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी,बताया जा रहा है की आल्टो कार क्रमांक एम 20 सी डी 7482 काफी दिनों से सड़क किनारे खड़ी रहती थी,इस आगजनी में कार बुरी तरह जल चुकी है।वहीं कार में आग लगने की यह दूसरी घटना है इसके पूर्व दो दिन पहले सिहोरा के मोहतरा टोल प्लाजा में चलती कार में आग लग गई थी उसके बाद ये दूसरी घटना है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















