हर पात्र हितग्राही को मिलेगा योजनाओं का लाभ, सांसद वी डी शर्मा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ,शासन की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमोँ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शनिवार को बहोरीबंद में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा के मुख्यातिथ्य और विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय की मौजूदगी में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एसडीएम प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, जनपद सीईओ अभिषेक सिंह, बीईओ मनोज गर्ग, बीआरसी प्रशांत मिश्रा,शंकर महतो, प्रकाश गुप्ता, मृदुल मिश्रा सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, उपसंचालक पशु विभाग डॉ. आर के सोनी और सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक की मौजूदगी रही।शिविर को सम्बोधित करते हुए सांसद वी. डी. शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में जनता को सुशासन पूर्ण गुड गवर्ननेंस दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने और समस्याओ के समाधान करने का कार्य करें। सांसद ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाकर गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाने कि कोशिश करें। साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हितग्राहियों का भी जिक्र किया।विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार जनकल्याण शिविर में जरुरतमंद पात्र हितग्राहियों को ढूंढ़-ढूंढ कर शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का गरीब हितैषी कार्य कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में हुए चौमुखी विकास का जिक्र करते हुए सड़क, बिजली व पानी सहित अन्य तमाम मामलोँ मे हुए कार्यों का उल्लेख किया।शिविर को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने भी सम्बोधित किया और शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों के लिए शिविर आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनकल्याण शिविर के माध्यम से सुशासन अंतिम छोर तक पहुँचाया जायेगा और छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाया जायेगा।शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।शिविर में आमजन को शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हितग्राहियों ने अपने सफलता कि कहानी भी लोगों को बताई। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं के दो हितग्राहियों को सांसद व विधायक ने पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया।सांसद ने स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और पंजीयन स्टॉल का भी भ्रमण कर जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये।एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण-
सांसद और विधायक ने सांदीपनी विद्यालय बहोरीबंद में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया और विकास पथ का भ्रमण कर बहोरीबंद कॉलेज के विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















