दो जंगली सुअर का करेंट लगाकर शिकार, वन विभाग ने 3 आरोपियों को पकड़ा, रीठी के बरजी का मामला

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – वन परिक्षेत्र रीठी में वन्य प्राणियों के शिकार पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सतत गश्त अभियान के तहत वन विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। बीट कैना पश्चिम अंतर्गत ग्राम बरजी के राजस्व क्षेत्र में दो जंगली सुअर को करेंट लगाकर शिकार करने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि वन परिक्षेत्र रीठी द्वारा लगातार वन्य प्राणियों के शिकार पर रोकथाम हेतु सतत गश्त की जा रही है। इसी दौरान वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरजी के राजस्व क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करेंट लगाकर किया गया है, जिसकी चपेट में आकर दो जंगली सुअर की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला दल गठित कर मौके पर भेजा। दल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान 3 आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से वन विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। करेंट लगाकर शिकार करना गंभीर अपराध है, इससे न केवल वन्य प्राणियों की जान जाती है, बल्कि इंसानों की जान को भी खतरा रहता है।इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक सनोद कोल, वन रक्षक रोहित कोल, राजकुमार बर्मन, प्रशांत कुमार, अश्वनी शर्मा, अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें